"Being a woman isn't a weakness, it's a revolution wrapped in grace."
🌸 "मैं औरत हूँ..." 🌸
मैं चुप रहूँ, तो कमज़ोर कहलाऊँ,
बोल उठूँ, तो अभिमानी।
चलूँ अपने रास्ते, तो चरित्र पर सवाल,
और थम जाऊँ, तो 'काबिल नहीं' की कहानी।
मैं पैदा होती हूँ समाज की शर्तों में,
फिर जीती हूँ अपनी हदों की दीवारों में।
लेकिन फिर भी,
हर रोज़ अपनी पहचान गढ़ती हूँ,
हर नज़र, हर टिप्पणी को सहती हूँ।😭
मैं औरत हूँ —
बेटी भी, सपनों की रचयिता भी।
ये मर्दों की बनाई दुनिया है,
पर मैं इसे अपने कदमों से नापती हूँ।🫂
#NariShakti #BoldAndFearless #AndStillIRise #स्त्री #FemaleVoice
~Diksha