पत्थर में भगवान ,
जिंदा इंसान में शैतान ।
आज हर कोई हैं
अपनो से परेशान।
दोनों की हुई छोटी सी तकरार ,
मियां बीवी ने ले लिया तलाक ।
सरेआम करके रिश्तों का खून,
मिल रहा हैं लोगों को सकून।
सह सहमति सम्बन्ध में रह रहे युवा,
ये कैसा जमाना आ गया खुदा।
दोस्त हो या हो चाहे रिश्तेदार,
सबको हैं बस दौलत से प्यार।