कुछ पुराने जुदा हो गए दुनिया की भीड़ में,
कुछ नए दोस्त खास मिले जिंदगी की दौड़ में।
कुछ को मैंने याद रखा कुछ मुझे भूल गए ,
सब निकल गए आगे हम वहीं रह गए।
बात किए हो गई मुद्दत उनसे,
नंबर save है आज तक जिनके।
समोसे कुरकुरे से खुशियां मनाते ,
साथ बैठकर टिफिन भी खाली करते।
मेरी दोस्त और दोस्ती बेमिसाल,
अ खुदा कहीं कभी फिर मिले एक साथ
कर ऐसा कोई कमाल
जहां रहे खुश रहे यहीं हैं फरियाद।।