सरसी/कबीर छंद -सदा रहो गतिमान

इंतज़ार में नहीं ठिठकना, सदा रहो गतिमान।
हर मुश्किल से लड़कर चलना, गाते रहना गान।।

हिम्मत और हौसला रखना, पाओगे आयाम।
बुजदिल बन किसका हुआ, सफल आज तक काम।।
रखना है यदि तुमको अपना, हरदम ऊँचा मान।
इंतज़ार में नहीं ठिठकना, सदा रहो गतिमान।।

सफल आज है होना तुमको, तो समझो विज्ञान।
जीने से क्या जिंदा रहना, मिला मुफ्त का दान।।
संघर्षों से मत घबराना, इतना रखना ध्यान।
इंतज़ार में नहीं ठिठकना, सदा रहो गतिमान।।

लिखना है इतिहास मान लो, जीवन सूत्री मान।
अंधकार के चक्रव्यूह में, नहीं उलझना जान।।
नाम तुम्हारा कल में चमके, इसका हो जब ज्ञान।
इंतज़ार में नहीं ठिठकना, सदा रहो गतिमान।।

बनना तुम्हें नज़ीर अलग सा, चमके जग की आँख।
एक नाम बस जेहन सबके, अपने दिल में राख।।
बस इतना ही याद रख सके, मंजिल बने महान।
इंतज़ार में नहीं ठिठकना, सदा रहो गतिमान।।

सुधीर श्रीवास्तव (यमराज मित्र)

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111984254

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now