क्रिकेट के ये दिग्गज कह चुके हैं साल 2025 में अलविदा – अब जुड़ा एक और नाम

इस साल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वालों की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा, ग्लेन मैक्सवेल, और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम अपने-अपने फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, वहीं अब एक और दिग्गज खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है।

न्यूज़ीलैंड की स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने ऐलान किया है कि वे 2025 वर्ल्ड कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगी। 152 मैचों में करीब 4000 रन और 107 विकेट लेकर, उन्होंने अपने वनडे करियर को शानदार तरीके से जिया है।

डिवाइन का ये फैसला न्यूजीलैंड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से पहले आया है। हालांकि वो “कैजुअल प्लेयर एग्रीमेंट” के तहत खेलती रहेंगी। उनका मानना है कि ये उनके करियर के इस पड़ाव पर सही निर्णय है।

फैंस के लिए ये साल थोड़ा भावुक रहा है क्योंकि इतने बड़े नाम एक के बाद एक संन्यास ले रहे हैं। क्या आने वाले समय में और नाम इस लिस्ट में जुड़ेंगे? बस इंतजार कीजिए...

Hindi Blog by Cricket expert Chintan : 111983446

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now