एक अजन्मी बिटिया बोली मां ,
इस दुनियां में मुझे आने देना।

सुनकर मां बोली , मैं तुझे जन्म दे दूंगी ।
अच्छी परवरिश अच्छी शिक्षा और
शादी भी धूम धाम से कर दूंगी।

पर कोई कुता कमीनें दरिंदा महफूज नहीं रहने देगा।
ढंग से बोलना चलना सीखेगी तब उठा कोई ले जाए गा।

किसी गली के कोने में वो अपनी हवस मिटाए गा
तेरी चीखों से वो अपना दिल बहलाएगा।

ईंट मारकर गला घोंटकर कत्ल तेरा कर जाएगा
बदकिस्मत से बच गई इंसाफ नहीं मिल पाएगा।

या शादी के बाद कोई ताने तुझे सुनाएगा
कोई दहेज के लिए जिंदा तुझे जलाएगा।

जख्म जिस्म के भर जायेगे,
पर दिल के जख्म जिंदगी भर ना भर पाएगी।

इस बेरहम दुनिया में घुट घुट के मर जाएगी
बात बात पर इक ही बात दोहराएगी।

मां इस दुनियां में मुझे क्यूं लाई,
गर्भ में ही क्यूं ना मार गिराई।

Hindi Poem by Bitu : 111982160

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now