कैसे सीखें जीवन जीना अपना
देती हैं संकेत प्रकृति अपना......
परोपकार है वृक्ष सिखाता
जीवन में खुशियों की बहार लाता....
करें परिश्रम जीवन में अनेक
देती चींटी उपदेश अनेक....
भाव रखें सबके लिए एक
होती है नदियां सबके लिए एक...
देखें उन्नति मानव की आज
पहुंचा दिया चंद्रमा पर चंद्रयान....
होता कुछ भी नहीं असंभव आज
मन बनाता है सीमा अपनी आज...
करुं प्रार्थना प्रभु से आज
लोकहित से सोचें मानव जन आज...