#Winter
सर्द हवाएँ
सर्द हवाएँ फिझाओ में गुलाबी ठंड लेकर आई हैं l
साथ अपने साजन का प्यारभरा सन्देशा लाई
हैं ll
मौसम के बदलने का अंदाजा आने से आज
तो l
बाद मुद्दतों के धड़कनों ने सुकूं की सांसे पाई
हैं ll
इतने नादां है छोटे से कमसिन बच्चे की तरह के l
सखी मनचाहे ने की हुई हर बात दिल को भाई
हैं ll
कौए की का का से कुछ अंदेशा हो रहा है
कि l
मुलाकात के ख़यालात से दिलने ग़ज़ल गाई
हैं ll
हसीन वादियों में सर्द मौसमों का हाल देख
कर l
जल्द ही फ़िर से मिलने की आज कसमें खाई
हैं ll
सखी
दर्शिता बाबूभाई शाह