आज आगाज हुआ है
तो कल इनाम भी आएगा।
तेरी कोशिशो का फिर
परिणाम भी आएगा।।
कर कोशिश तू अडिग रह
तेरी मेहनत का इंकलाब भी आएगा।
आज आगाज हुआ है
तो कल इनाम भी आएगा।।
बारिश की रिमझिम बूंदो से
नदियां सागर भी भर जाएगे।
छलनी में टिक जाएगा पानी
जब हिम सा रूप वो पाएगा।।
आज आगाज हुआ है
तो कल इनाम भी आएगा।।
मीरा सिंह