दिल ❤️ को छू जाने वाली बात,मेरी ज़ुबानी
My Abbu
Abbu,आप वह हो, जो खुद को परेशान रखकर परिवार को खुशियां दे जाते हो
लाख परेशानी क्यों ना हो रुख पर मुस्कान रखकर हमें खुशियां दे जाते हो
खुद के लिए पैसे खर्च करने में हजार बार सोचते हो
पर हमारी खुशियों के लिए एक बार भी नहीं सोचते
हम सब बहुत खास है हर पल एहसास दिला जाते हो
हालांकि कभी हम बात करें या ना करें पर आपकी फिक्री मां की जुबानी आ जाती है Ammi से बात करो पीछे से भन भन की आवाज आती है और कहते हैं ज़रा पूछो वह खुश है ना बच्चे ठीक है दामाद ठीक है
अब्बू यह सब कैसे कर लेते हो
काश....
हम आपकी तरह बन पाते
जब फोन करो और पूछ लो की आप लोग थोड़ें परेशान हैँ क्या??
और Abbu हमेशा यही कहते हैँ अरे बेटा, तुम सब खुश है ना, तो अब्बू को क्या होगा,कुछ नहीं, हम लोग भी खुश है
राजकुमारी की तरह जिंदगी दिया अपने
इतनी खुशियां दिया हैँ अपने,के कभी खुशी मिले या ना मिले बस आंखें बंद करके आपकी दी हुई खुशियों को संजो लेती हूँ
अब्बू हमें बनना है आपकी तरफ, क्यों नहीं बन सकते आपकी तरह....
याद है मुझे वह दूर जब भाई के कॉल पर अक्सर आप कहते थे Ammi से, केे पूछो उसे पैसे की जरूरत है?भेज दूं क्या?और अभी कहती थी पूछना क्या है डाल दीजिए
वो पल कितना अच्छा था आपका हमारा बिना बोले हर चीज वक़्त से पहले पुरा कर देना,Abbu आप बिन बोले कैसे समझ जाते थे
हम कभी फोन कर दे परेशान होकर तो कहते हैं
अब्बू जिंदा है टेंशन की जरूरत नहीं है
टेंशन क्यों लेना सब ठीक हो जाएगा
वह पाॅजिटीवनेस में खुद में लाना चाहती हूं
के Abbu मैं आपकी तरह बनना चाहती हूं
के Abbu मैं आपकी तरह बनना चाहती हूं
❤️I love u so much my hero my Abbu ❤️