क्या गलतियां सिर्फ मैंने की थी
कुछ गलतियां तूने की
और कुछ हमने भी
खामियां एक दूसरे में ढूंढते रहे
बुरे न तुम थे न बुरे हम थे
हम इंसान हैं नहीं कोई खुदा
तू तू मैं मैं करते हम हो गए जुदा
अफ़सोस तुम भी करते होगे और हम भी
क्या सब भूल हम फिर एक हो सकते कभी