ये जो पेड़ हैं /
ये जो पेड़ हैं
हमारे पूर्वजों के पुनर्जन्म हैं
इनकी जड़ों की मिट्टी में शामिल हैं
उनके अवशेष
जो या तो मिट्टी में दफन हो गए
या राख बनकर समा गए धरती में
इन पेड़ों के नीचे कभी भी बैठना
दरअसल बांहें फैलाए
आशीष से भरे
अपने पूर्वजों के पास लौटने जैसा है।