क्या चाहिए:-
नारियल बूरा - 200 ग्राम, हरी इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, घी- 1 छोटा चम्मच, दूध 1/2 लीटर, शक्कर- स्वादानुसार, बादाम 10, दूध में भीगी हुई केसर- 1/4 छोटा चम्मच।
ऐसे बनाएं:-
कड़ाही में दूध को एक-चौथाई होने तक उबालें। उसमें नारियल का बूरा और शक्कर डालकर अच्छी तरह पका लें। मिश्रण गाढ़ा होने पर उसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर मिला लें। हथेलियों पर घी लगाएं और थोड़ा-सा मिश्रण हाथ में लेकर एक बादाम बीच में रखें। इसके बाद इसे बेलनाकार में रोल कर लें। कोकोनट रबड़ी रोल को इलायची पाउडर और केसर से सजाएं और भगवान को भोग लगाएं।