धृतराष्ट्र अंधा था
दिमाग से नहीं
ज्ञान से अंधा था
गांधारी के भौतिक चक्षु थे
परंतु उसके ज्ञान चक्षु अंधे थे।
पांडू पुत्रों के साथ
ये दोनों न्याय नहीं कर पाए।
न्याय ने अपनी आंख पर पट्टी बांध रखी थी
फल स्वरुप महाभारत हो गया।
हटाओ इस पट्टी को
न्याय करो व्यक्ति पर
#Justice