किसी के अच्छे विचार =
एक युवती आधुनिक पश्चिमी ड्रेस में किसी स्टोर में गयी . उस ड्रेस में युवती का कुछ ज्यादा ही अंग प्रदर्शन हो रहा था . इत्तफाक से दुकान में कुछ युवक भी थे जो उसकी ओर एकटक से देख रहे थे .
बुजुर्ग दुकानदार ने कहा “ भगवान् ने जो भी कीमती चीज दिया है उसे काफी छुपा कर रखा है , जैसे - हीरा और सोना - गहरी खदान में , मोती - सागर की गहराई में . इसे कोई आसानी से नहीं पा सकता है .अगर ये धरती की सतह पर ही मिलते तो कुछ बाहुबली गैरकानूनी रूप से इनका खनन कर उन्हें लूटने लगते . तुम्हारा शरीर भी भगवान् की कीमती देन है . . “
युवती बोली “ मैं आपके कहने का मतलब नहीं समझी . “
बुजुर्ग बोला “ सोना ,चांदी या हीरा के लिए पहले सरकार से माइनिंग की अनुमति लेनी पड़ती ( जैसे लड़की की फैमिली की अनुमति ) , माइनिंग का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना पड़ता है ( लड़की की शादी ) और अंत में वह उसे भली तराशेगा और उसकी रक्षा करेगा . ( विवाहोत्तर ) . वैसे ही वीमेन आल्सो आर टू वैल्युएबल मैम . “