प्यार दे कर जो हमें
विदा हुए संसार से,
आओ उनका
स्वागत करें हम उसी प्यार से।
वो हुए पुरखो में शामिल
जो कभी थे साथ में,
उनका नमन करेंगे
हम अपने मन के द्वार से।
पितर चरण में नमन करें,
ध्यान धरें दिन रात।
कृपा दृष्टि हम पर करें,
सिर पर धर दें हाथ।
ये कुटुम्ब है आपका,
आपका है परिवार।
आपके आशिर्वाद से,
फले - फूले संसार।
भूल -चूक सब क्षमा करें,
करें महर भरपूर।
सुख शांति से घर भरें,
कष्ट करें सब दूर।
आप हमारे हृदय में,
आपकी हम संतान।
आपके नाम से है जुड़ी,
मेरी हर पहचान।
सभी पितरों को सादर नमन🙏