【एक वादा करना होगा】
तुम्हे मुझसे एक वादा करना होगा,
जो कुछ भी कहु करना होगा।
मैं ना रहु अगर तुम्हारे पास,
तुम्हे किसी और के पास रहना होगा।
तुम नही लगा पाई अगर सिंदूर मेरे नाम का,
तो तुम्हे जिसके लिए सजाया जाएगा उसका होना होगा।
मैं कितना भी चिल्लाऊँ, रोऊँ ,आँसू बहाऊँ मैं,
तुम्हे पीछे मुड़के देखना नही होगा।
और मैं तो ख़स्ता (घायल) हो जाऊँगा तुमसे बिछड़ने के बाद,
मगर तुमको अपना ख्याल अच्छे से रखना होगा।
और मैं दुआ करूंगा तुमको खुश-कुन (खुश करनेवाला) शौहर मिले,
और ह तुमको उसको भी खुश रखना होगा।
और कभी भी तुमको मेरी जरूरत हो दस्तियाब (उपलब्ध) रहूँगा मैं,
लेकिन कभी तुमको मेरी याद आये ऐसा नही करना होगा।
और जीबा (सुंदर) हो तुम तुम्हारी ज़ीनत (सुंदरता) का क्या कहना,
मगर तुमको अपनी जुल्फे भी सवारना होगा।
तुम मेरी तो नही हो सकी मगर,
तुम्हे पूरी तरह उसका होना होगा।
सुनो न,
तुम्हे मुझसे एक वादा करना होगा ,
जो कुछ भी मैं कहु करना होगा।