विषय - मां की ममता
दिनांक -28/08/2022

मां दुनियां का ऐसा उपहार है,
जो सब बच्चों पर बना रहे।
मां के आशीर्वाद से ही,
हर बच्चा फूला और फले।।

मां बच्चों के दुख दर्द को,
बिन बोले ही समझ जाती हैं।
प्यार से उन्हें गले लगाकर,
चोट पर मरहम लगाती हैं।।

बच्चें अपनी हर बातों को,
मां से साझा कर जाते है।
मां को अपना दोस्त बनाकर,
दिनभर की बातें बताते है।।

अच्छी बुरी सब बातों को सुनकर,
मां अपना कर्तव्य निभाती हैं।
बुरी बातों को सुधारने की कहकर,
अच्छी बातों पर प्रोत्साहन दे जाती है।।

मां के सानिध्य में हर बच्चा,
सही मार्गदर्शन को पाता है।
उनके प्रेम और आशीर्वाद से ही,
अपनी मंजिल पर कदम बढ़ाता है।।

बच्चें जब बोल भी नहीं पाते थे,
तो उनकी मूक भाषा मां समझ जाती है।
इसी लिए तो कहा गया है कि,
प्रथम गुरु मां ही कहलाती है।।

किरन झा मिश्री

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111828623

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now