दोस्ती कहने ,
सुनने का नाम नही,
निभाने का नाम है |
एक बैंड नही जो कलाई पर बाँधा जायें,
यह अदृश्य धागा जिससे हृदय बँध जाये |
दोस्ती का मतलब जो दर्द मे साथ निभाये ,
दोस्त वो नही जो केवल खुशियों में धुन बजाये |
दोस्ती हर रिश्ते से ऊपर है ,
प्राण देकर भी जिसका मूल्य चुकाया जाये |
यह अनमोल है यूँ ही नसीब न होती ,
कई सत्कर्म जुड़े तब मिले ये मोती |
मित्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐