कैसे कहें मेरे लिए तुम क्या हो

मेरे लिए तुम बहुत खास हो

मेरी जिंदगी हो मेरी आस हो

मेरे लिए मेरी हर सांस हो

तुम मेरे सुकून का आभास हो

दिल की धड़कनों का अहसास हो

तुम ही मेरी हर अदा का अंदाज़ हो

तुम ही मेरे प्रेम का आगाज हो

तुम ही मेरे प्रेम का अंजाम हो

मेरी हर सुबह और हर शाम हो

मेरे लिए खुशियों की इंतिहां हो

तुम जैसे भी हो चाहे जहाँ हो

मेरे लिए तुम सारा जहां हो

मेरे लिए तुम हर जरूरत हो

मेरी फितरत मेरी इबादत हो

और कैसे और कितना बताएं

कि मेरे लिए तुम क्या हो ?

Hindi Poem by S Sinha : 111818509

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now