0️⃣4️⃣0️⃣7️⃣2️⃣2️⃣चार जुलाई दो हजार बाईस । सोमवार । शुभ समय । वर्षा ऋतु ।
(१) इंसान की सबसे बड़ी हार उस समय होती है जब वह स्वयं सही होकर भी गलत लोगों के आगे सिर झुका लेता है ।
(२) एक उम्र के बाद उस उम्र की बातें उम्रभर याद आती हैं पर वह उम्र फिर कभी नहीं आती !
(३) हंसकर जीना दस्तूर है जिंदगी का, एक यही किस्सा मशहूर है जिंदगी का, बीते हुए पल कभी लौटकर नहीं आते, सबसे बड़ा कसूर है जिंदगी का ।
(४) लिखा था राशिफल में आज "खज़ाना" मिल सकता है कि अचानक गली में दोस्त पुराना दिख गया !
(५) LIFE only comes around once, do what makes you happy, and be around those who make you smile.
(६) वक्त अच्छा हो या बुरा, गुज़र ही जाता है लेकिन बातें और लोग सदैव याद रहते हैं ।
(७) व्यक्तित्व की भी अपनी वाणी होती है जो कलम या जीभ के इस्तेमाल के बिना भी लोगों के अंतर्मन को छू जाती है ।
घर में रहें स्वस्थ रहें ।
0️⃣4️⃣0️⃣7️⃣2️⃣2️⃣