बाहर से तो हर समंदर प्यारा लगता है,
कभी उसकी गहराई में जाके देखो पता चलेगा कितना खारा होता है।
नीचे से तो हर चट्टान सीधी लगती है,
ऊपर चढ़ देखो तो पता चलेगा की कितनी टेढ़ी की होती है।
नीचे से तो सारा आसमां उजला दिखता है,
ऊपर जाकर देखो तो पता चलेगा कितना उलझा लगता है।
आगे से तो हर इंसान अच्छा दिखता है,
गौर से देखो तो पता चलता है की दिल का कितना कच्चा होता है।