🙏🏼🙏🏼 एक कोशिश 🙏🏼🙏🏼

न ही मैं रचनाकार हूं,
और न ही हूं कोई कवि।
एक छोटी सी लेखिका बनने की,
कर रही हूं कोशिश मैं अभी।।

बहुत कुछ ही सीखना है मुझको,
सबसे हूं मैं तो अनजान।
करती रहूंगी प्रयास हमेशा ही,
तभी मिलेगा थोड़ा बहुत ज्ञान।।

लिखने में हो जाती है,
मुझसे कई सारी त्रुटियां।
विद्वानों की नजर पड़ने पर,
दिख जाती है गलतियां।।

मैं अज्ञानी हूं,ज्यादा ज्ञान नहीं,
और कई चीजों से हूं अनभिज्ञ।
उल्टा सीधा लिखने की मैं,
करती ही रहती हूं एक कोशिश।।


किरन झा मिश्री

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111808834
shekhar kharadi Idriya 4 year ago

अत्यंत प्रेरणात्मक प्रस्तुति / सुन्दर अभिव्यक्ति

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now