शब्दो में सिमट न पाए वो प्रेम है
आँखों में दिख जाए वो प्रेम है
जो महकता है इत्र ,तेरे मेरे अंदर
वो एहसास ही तो प्रेम है
एक नशा अजीब सा रहता है
दिन रात दिमाग में एक ही शख्स रहता है
किसी का कहा सुना समझ आता नहीं
सिर्फ उसी पर भरोसा होता है
प्रेम प्रसंग समझना, सबके बस की बात नहीं
गैरों को तोह ये, पागलपन लगता है
ना दुनिया की परवाह ना किसी का डर
ये जब होता है .......
सिर्फ उसी को पता होता है .....जिसे होता है