एक सुन्दर स्त्री मेट्रो से रोज अपने दफ्तर जाया करती थी . अक्सर उसकी बगल वाली सीट पर एक पुरुष भी बैठता था . वह महिला बहुत सुगंधित परफ्यूम लगाती थी . पुरुष उस से बात करने का बहाना ढूँढ रहा था .
एक दिन पुरुष ने उस से पूछा “ आपका परफ्यूम बहुत बढ़िया है . क्या आप मुझे बता सकती हैं कि आप कौन सा परफ्यूम इस्तेमाल करती हैं ? “
महिला “ क्या मैं इसका कारण जान सकती हूँ ? “
पुरुष “ मैं भी अपनी पत्नी को वैसा ही परफ्यूम ला कर दूँगा . “
महिला “ आप वो परफ्यूम अपनी बीबी को नहीं देना . “
पुरुष “ क्यों ? आपका परफ्यूम तो बहुत अच्छा है . “
महिला “ इसीलिए तो . वरना किसी बेवक़ूफ़ आदमी को आपकी बीबी से बात करने का बहाना मिल जायेगा . “
😋 😋