तेरा होना बहुत जरूरी
*******
ये मेरी सोच है या
फिर मजबूरी है,
जो भी है मगर तेरा होना
बहुत जरूरी है।
माना की इस दुनिया में
बड़ी विडंबनाएं हैं,
पर मेरे जीवन में बस
तेरी आंचल के ही सारे हैं।
तू मां नहीं फिर भी मां है मेरी
तेरी परछाईं में ही हम
खेलकूद कर ये दिन देख पाये हैं।
तेरे त्याग बलिदान का मोल
भला क्यों करुंगा,
तेरी शहादत को भला
भूल भी कैसे सकूंगा ?
मत रुलाओ अब और
न ठुकरा तू मुझे,
क्या भूल गई तू आज
मेरी मज़बूरी,
कैसे याद दिलाऊं
कैसे तूझे बताऊं
या कैसे मैं समझाऊं
मत जा छोड़कर तू
क्योंकि तेरा होना जरूरी है,
मेरे होने न होने के बीच की
आखिर दीवार तू ही तो है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111800199

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now