English Quote in Poem by Pramila Kaushik

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

होली यूक्रेन में
* * * * * * * *
होली आई रे हरजाई अग्नि बरसे
सुनाई देते सायरन।
पल पल दागे मिसाइल रशिया - 2
यूक्रेन हो रहा तबाह।
सुनाई - - -
कैसे मनाएँ हम होली खुशी संग - 2
कानों में आए जब कराह।
सुनाई देते सायरन।

हर ओर लपटें दीख रहीं हैं - 2
दहन होलिका सा हो रहा है।
मानव क्यूँ बन गया है दानव
होली खून की खेल रहा है।
जला एक शहर फिर दूजा
अभी यहाँ तो अभी वहाँ।
सुनाई - - -

नभ में उड़े गुलाल अनल का - 2
धुएँ के उठें हैं गुबार
सुनाई - -
अबकी कैसी आई रे होली
मन को हमरे न भाई होली।
अरे! कुछ तो करो जतन
सुनाई देते सायरन।

बम और मिसाइलों के बने हैं गुब्बारे - 2
दागें वो हम पर बिना विचारे।
आग के गोले बरसाएँ
भस्म होते शहर शहर।
देख रहे सब तमाशा
टूटा है देखो कैसा कहर।
दहशत में, हम सब हैं, यहाँ पर - 2
पहुँचें कैसे भी घर।
सुनाई देते सायरन।

प्रभु तेरी कैसी है ये माया?
कोई भी मदद को न आया
होली आई रे हरजाई कैसी होली
सुनाई देते सायरन।
धुन बाँसुरी की हुई तिरोहित - 2
रुदन हो गया गायन।
सुनाई देते सायरन।
कान्हा अब तो सुध ले लो तुम
बचा लो शेष दामन।
सुनाई देते सायरन

चमत्कार कुछ कर दो ऐसा - 2
युद्ध का हो अब समापन
बाँसुरी बने सायरन।
होली आई रे कन्हाई रंग बरसा
सुना दे ज़रा बाँसुरी।
सुनाई न दे सायरन
सुना दे ज़रा बाँसुरी।
* * * * * * * * * * * *
रचनाकार - प्रमिला कौशिक

रचनाकार शकील बदायूँनी जी से साभार एक पँक्ति - "होली आई रे कन्हाई रंग छलके, सुना दे ज़रा बाँसुरी" ।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

English Poem by Pramila Kaushik : 111792892
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now