Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अनमोल जीवन
******
सृष्टि का खूबसूरत उपहार है जीवन
इससे प्यार कीजिए,
जीवन को खिलौना समझ
न दुर्व्यवहार कीजिए।
अनमोल है जीवन
इसका मूल्य समझिए,
जीवन को कूड़ा करकट न मानिए।
धरा पर मानव सृष्टि की
सर्वश्रेष्ठ संरचना है,
इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद कीजिए
उस संरचना का आप भी भाग हैं
यह भी जान लीजिए।
अब आप सोचिए कि जीवन क्या है?
जीवन का लुत्फ उठाना है
या जबरन जीना है।
आपके लिए जीवन कुछ भी हो सकता है,
मगर हमारे लिए अनमोल जीवन है,
क्योंकि ईश्वर और प्रकृति ने
माँ के माध्यम से जीवन का
जीवन का खूबसूरत उपहार दिया है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111791280
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now