Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

नारी एक ज्वाला
***
ममता की मूर्ति नारी
सृष्टि क्रम को गतिमान रखती नारी
ममता,दया करुणा की प्रतिमूर्ति
त्याग की देवी नारी,
स्व को भूल प्रेम रस बरसाती
दो कुंदों का मान बढ़ाती
हर पल अपने सपनों की आहुति देकर भी
नहीं पछताती, रिश्तों को बाँधकर
रखने का हर जतन करती
बहन शक्ति की मिसाल नारी।
मगर जब उसे और उसकी गरिमा को
चोट पहुंचाने की कोशिश होती है तब
ज्वाला बन जाती है नारी
मुँहतोड़ जवाब देने के लिए
कमर कसकर मजबूती से
अपनी मजबूती से अपनी ताकत का
अहसास कराती है नारी
वह समय अब नहीं रहा
जब नारी सिर्फ कोमल
और कमजोर मानी जाती थी,
आज की नारी एक ज्वाला बन चुकी है,
हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित
07.03.2022

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111790599
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now