समुद्र ने रखा पार्वती से विवाह प्रस्ताव:-
🌲भोले बाबा की गौरा बनी रे दुल्हनिया
प्यासे पिया के खातिर लाने गयी पनिया
गौरा बनी रे दुल्हनिया ।।
🌲भरने लागी जल गागर मे सागर का मन डोला रे ।
कौन पिता ओर किसकी बेटी सागर हँसकर बोला रे ।।
सूरत गौरा तेरी मोहनिया, गौरा बनी रे ...
🌲हिंमाचल की बेटी हूँ ओर शिव शंकर की नारी रे ।
तीन लोक के दाता शंकर जाने दुनिया सारी रे
भस्म रमावे भोला पीये भंगिया, गौरा बनी..
🌲गौरा तेरी किस्मत फूटी क्या जोगी के साथ रे ।
चौदह रत्न भरे है मुझमे पूरी करू तेरी आस रे
मुझको बनाले अपना साजनिया,गौरा...
🌲गौरा बोली स्वामी मेरे तीन लोक के दाता है ।
कमी नही कछु उनके घर मे सबके भाग्य विधाता है
पापी मिटा दे तेरी बेइमानिया,गौरा बनी ...
🌲गौरा की जब बात सुनी तो भोला मन मे ठानी रे ।
चौदह रत्न को मंथन करके काढ लियो सुरज्ञानी रे ।।
छोड़ दिया करके खारा पनिया,गौरा...
👉 सम्पत्ति पर घमंड करे जन कोई
संपत हरत शिव देर लगे न कोई
#Shivratri