वेद वाणी 6-50-7
ओमानमापो मानुषीरमृक्तं धात तोकाय तनयाय शं योः।
यूयं हिष्ठा भिषजो मातृतमा विश्वस्य स्थातुर्जगतो जनित्रीः।। ऋग्वेद ६-५०-७॥
हे जल, पृथ्वी पर सब कुछ आप से उत्पन्न होता है। आप जन- जन के हितैषी है। आप के ही कारण अन्न उत्पन्न होता है, जिसके सेवन से हम और हमारे कुटुम्ब के लोग व सन्ताने बलवान होती है, और अपना जीवन जीते है, आपके ही कारण प्राणो की रक्षा होती है। पृथ्वी पर जो भी औषधियां है वो सब आपके प्रयोग के कारण ही उत्पन्न होती है। औषधियों मे जो रस है वो स्वयं आप ही है। आप श्रेष्ठ चिकित्सक है, हमारे सभी विकारो को नष्ट करे।। ऋग्वेद ६-५०-७॥
O water, everything on earth originates from you. You are the benefactor of the people. It is because of you that food is produced, due to which we and the people and children of our family become strong, and live our life, because of you life is saved. All the medicines on earth are produced because of your use. The juice which is in the medicines is yourself. You are the best doctor, destroy all our disorders. Rigveda 6-50-7.