☺️☺️अपने आप को स्वीकारें ।हम जैसे भी हैं ,हमें पता होना चाहिए कि हम क्या हैं ।हमारी योग्यता ,हमारी क्षमता, हमारी कमियां ? ,हमारी कमजोरियां, हमारी बुराइयां ,हमारे अंदर पलने वाली नकारात्मकता, हमारे मन में उभरने वाले विचार ,डर ,दूसरों के लिए बनी अवधारणाएं इन सब को जब हम स्वीकार कर लेंगे तो हम एक आईने के समान होंगे हमारी छवि हमारी आंखों में सुधर जाएगी ।सामान्यतया होता यह है कि हम इन सब को स्वीकारते नहीं है कि हम क्या है ?अगर कोई हमें हमारी height . Complection,weight ,हमारी आवाज, नाक ,blackheads,dandrouf या हमारी dressing sense या footwear के लिए कुछ कहते हैं तो मैं बड़ा बुरा लगता है ।जो कहीं दिल- दिमाग में अटक कर रह जाता है ।तो जब हम यह मानने लगेंगे कि जो है सो है मैं इसमें परिवर्तन नहीं कर सकता नहीं करूंगा तो आधी से ज्यादा हमारी समस्याओं का अंत हो जाएगा ।दिमाग में पलने वाले नकारात्मक तत्त्व खत्म हो जाएंगे। लोगों के प्रति मन में वैरभाव सब खत्म हो जाएंगे ।जीवन सरल हो जाएगा।🌹🌹🌹🌹🌹