Hindi Quote in Poem by DrPranava Bharti

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कैसा उद्वेलन !!

-----------------

संबंधों से संबोधन तक

कैसा यह परिवर्तन

साँझ घिरे ही अकुला जाते

यह कैसा उद्वेलन !

निखरी-निखरी काया सबकी ,उजाले-उजले मुखड़े

साँसों की गति चुगली खाती ,कितने-उखड़े-उखड़े

प्राणों में बस जाती हलचल

यह कैसा संवेदन !!

साँझ घिरे ही -----

दिशा-दिशा में फैले आँचल ,ख़ुशबू की आहट में

पल-पल कितनी मजबूरी है ,हर गहर की चौखट में

उजियारे की बात पुरानी

दिन अंधियारा आँगन !!

साँझ घिरे ही ---

शब्दों के घर में बैठी थी ,सँवरी सी एक शबनम

देख अकेली बीहड़ आया ,बनकर उसकी सौतन

टूटी माला ,बिखरे मोती

जी भर रोई दुलहिन ----

साँझ घिरे ही -------



डॉ. प्रणव भारती

Hindi Poem by DrPranava Bharti : 111781667
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now