Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

न भटकें हम कभी कर्तव्य पथ से , अपने जीवन में
करें पुरुषार्थ जीवन में , न कोई दुविधा हो मन में
नहीं बदलेगा अपना भाग्य , बैठे हुए आंगन में
जगना और जगाना होगा , राष्ट्र - प्रेम जन - जन में
समर्पित स्वयं होना है , है जब तक प्राण इस तन में
मिटना है इसी माटी में , जहां है ईश कण - कण में
न हो कोई बड़ा छोटा , रहे ना कोई उलझन में
परेशां हो न कोई भी , मिलकर रहें इस जतन में
बढ़े उत्कर्ष हम सबका , गांठ में बांध लें यह मंत्र
नहीं कोई रोक सकता राह , बढ़ता रहे यह गणतंत्र

**********
#RepublicDay

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111780585
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now