विश्व मिट्टी दिवस ।
विश्व मिट्टी दिवस है आज ।
आइए विश्व मिट्टी दिवस पर हमलोग
एक साथ संकल्प करें कि मिट्टी की
सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान
चलाएंगे।
प्लास्टिकों का प्रयोग मिट्टी के लिए
घातक साबित हुआ है । क्योंकि
प्लास्टिक जल्दी नष्ट नहीं होता है ।
वो मिट्टी में मिलकर मिट्टी को प्रदूषित
करते हैं। मिट्टी की साफ सफाई हमें
बरकरार रखने के लिए कूड़ा करकट
को डस्टबीन में डालना चाहिए । यदि
हम मिट्टी की सुरक्षा हेतु संज्ञान लेते
हैं तो अवश्य मिट्टी दिवस मनाना
सफल होगा।
मिट्टी ही है जो पौधों को जड़ से पकड़
कर रखते हैं । फलस्वरूप पौधे का
विकास उत्तरोत्तर होता रहता है।
मिट्टी से हम हैं। मिट्टी नहीं तो फिर
हम नहीं ।
मिट्टी से ही अन्न फल फूल और भी
जरुरत की चीजें हमें प्राप्त होते हैं।
मिट्टी के बिना जीवन की कल्पना
निराधार है।
आओ आज विश्व मिट्टी दिवस पर
एक वृक्ष लगाएं।
हम सब सम्मिलित होकर मिट्टी की
सौंधी खुशबू को बनाए रखें।
मिट्टी हमारी मां है ।
मां को नमन करते हैं और मिट्टी से
बने हुए सामानों का प्रयोग करें एवं
मिट्टी को बचाएं।
प्रकृति को बचाएं। पर्यावरण संरक्षण
की जागरूकता अभियान चलाएं।
आओ मिट्टी पर कविता बनाएं।
मिट्टी में छिपी हुई है ममता
तो ममता की फुलवारी बनाएं।
पौधे लगाएं , जीवन बचाएं।
जय हिन्द जय भारत वंदेमातरम।
अनिता सिन्हा ✍️
दिनांक ५ दिसंबर २०२१.