Hindi Quote in Quotes by Kamal Bhansali

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शिर्षक: मुक्ति-बंधन

जैन शास्त्रों के अनुसार भगवान महावीर के विशेष शिष्य के रुप में "गौतम" का नाम आता है। माना जाता है, कि विशेष होते हुए भी गौतम को निर्वाण नहीं प्राप्त हों रहा था, जबकि उनसे बाद में बनने वाले कई शिष्यों को, केवलज्ञान प्राप्त हो गया। कहते है, गौतम हताशा के शिकार हो गये और भगवान महावीर ने उन्हें सपनें में, कारण उनके प्रति, गौतम का मोह बताया और इस स्थिति पर आत्म- चिंतन कर "आत्मा" को सब तरह के मोह से दूर होने को कहा।कविता का "गौतम" सिर्फ सम्पर्क सूत्र है, सिर्फ कविता के संदर्भ में।

'मुक्ति' बोध
अनुबन्ध है, प्रकाश का
अन्धकार में
तत्व पुंज का
आत्म विकास का
या शायद,
फिर आत्म कल्याण का !

तपस्या कर पर्याप्तत:
"गौतम" हुआ गंभीर
निर्वाण का द्वार
मोक्ष क्यों उस से
हो रहा है, अति दूर ?
भक्त की भक्ति
आशंकाओं की शक्ति
में समाया,
एक अनबुझ सवाल
मन और आत्मा में
तो नहीं, कहीं, कोई मेरे बवाल ?

एक जायज प्रश्न
हिम खण्ड बन
हजारों उत्तरों में
पिघल रहा
एक किरण का
परिवर्तय तत्व
शायद कहीँ
खिन्न हो कर बह रहा
आत्म का इतरेतर भाव
क्यों नहीं बदल रहा ?

निर्वाण का स्वभाव
ध्यानस्थ हो, निहंग, गौतम
स्वंय को कर स्थापित
बना धर्माधिपति
चक्षु मण्डल की आभा में
गुरु मोह की स्मृति
बनी, विकृति की स्वीकृति ।

अंतिम चरण तक
कि लक्ष्मण रेखा
स्वर्ण मरीचिका को
मोह की अंधी आँखों
से ही, आज तक देखा
बन्द ही रखा, आत्मा ने
अपना, हर झरोखा
यहीं खा गया धोखा
मोक्ष अभिलाषी "गौतम"
भूल गया
निर्विकल्प है, निर्वाण
निर्वसन, आत्मा का
है, परीक्षण काल
गौतम, अपने को संभाल

हो, स्वजित
न की पराजित
प्रथम, आहट से ही
वैभव तक का सफर
संस्कृतीकृत, पर जर्जर
विषाक्त नागपाश
है,आसक्त विश्वाश
रुधिर विहिन सारांश
है, मुक्ति का प्रथम अंश
कामना, वासना वंचित
हो, कर रहा, गौतम,
आत्म-वंचन प्रयास

एक भूल में सब वशूल
जीवन उसी में मशगूल
रात्रि का अंतिम उपहार
जीवन लेता रहा, उधार
नासमझ मन, समझ गया
पाखण्डी, प्रेम का व्यापार
अकेला, असत्य, अधूरा ही
घूम रहा, चारों ओर
दुनिया का बन आधार
मोक्ष है, कहीं ओर
कुछ भी नहीं, विशुद्ध
फिर भी मृतक कौशिकायें
हो, अभिमान से तृप्त
हो पर्यश्रु, नाच रही,
मोह के मधु से अतृप्त

अभिशप्त, फलसफा जिंदगी का
स्वच्छ तप विरुद्ध
मुक्ति के झूले में झूल रहा, तन
हिलोरे ले रहा, बहता मन
आत्म उन्नति की चाह में
अस्त हो गया, हर दिन
पर्यय, कल का सूरज
भूल गया पथ
विरहन, क्षण
मना रहा मातम
कहां बह गया, "गौतम"
सोच नहीं पाया
अंत नहीं, अंतिम कदम
साँस ही, सिर्फ हो रही बेदम
एक बून्द का भवसागर
कर रहा प्रतिष्टंभ
सामने मुक्ति स्तंभ

बन्धन रहित हो
मोह, तृष्णा से
कोई, एक "गौतम"
पा जायेगा, मोक्ष वंदन
यही है, चन्दन-सुहासित
आत्म और मन का बन्धन
यही है, शायद
एकाकार, विशुद्ध
वीतराग, निर्वाण
और,
नश्वर जीवन का
"मुक्ति बन्धन"
✍️कमल भंसाली

Hindi Quotes by Kamal Bhansali : 111749240
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now