Hindi Quote in Quotes by Kamal Bhansali

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शीर्षक: सपने
सपने बड़े प्यार होते है
उनमें से कुछ सितारे होते है
सपने हर रोज देखना
उन्हीं में, मंजिलों के किनारे होते है

हक़ीक़क्त से दूर न हो जाना
बिगड़े सपनों के साथ न जाना
गुलाम न हो जाओ, ख्याल रखना
साकार न हो तो भी, सदा मुस्कराना

मायूस करे जो सपने, दुःखी न होना
ऐसे सपनों को भूल से, अपना न कहना
हुनर तुम्हारा पास है, नये रंग उन्हें देना
चाँदनी रात में, उन्हें नये ढंग से सजाना

नव-कर्म से बिता हर दिन, नये सपने लाता
सपनों का भी बाजार, अच्छा मंहगा होता
गलत सपनों के आने से, मन बैचेन हो जाता
न आये ऐसे सपने तो, हर सपना सच हो जाता
✍️ कमल भंसाली

-Kamal Bhansali

Hindi Quotes by Kamal Bhansali : 111735402
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now