Hindi Quote in Blog by Mansi Sharma

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अनुभूति : मेरी कलम से।

मां कहने को तो एक शब्द है,
लेकिन इसमें सृष्टि का आधार समाया।
इस समुद्र की गहराई में जो डूबा,
मोतियों से भरा पिटारा उसके हाथ आया।

परमात्मा ने भी जिसको पूजा,
जिसका स्थान ना ले सके कोई दूजा,
जिसमें विलक्षण शक्ति का भंडार है।
मृत्यु के मुख में जाकर,
जो देती जीवन को आधार है।
ऐसी मां को शत् शत् प्रणाम है।

विपत्ति के आते ही ,जो एक शब्द मुख पे आता है।
जैसे ही आता मानो,
विपत्ति का साया़ मिट जाता है।
दुःख को सुख में बदलने की,
जिसकी क्षमता अपरंपार है।
ऐसी मां को शत् शत् प्रणाम है।

कष्ट सहना, जिसकी आदत में शुमार है।
बीमारी में भी सब व्यवस्थित रखना, जिसका स्वभाव है।
ऐसी मां को शत् शत् प्रणाम है।

Hindi Blog by Mansi Sharma : 111715026
New bites

just for knowledge...

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now