जन्मदिन
आज मेरा जन्मदिवस है
उम्र एक वर्ष और बढ गई
मृत्यु और करीब आ गई
जन्म के साथ ही
निश्चित हो जाती है मृत्यु
मृत्यु से क्या डरना
मृत्यु का अर्थ है
एक जीवन का अंत
और दूसरे का प्रारंभ।
बीत गये जो वर्ष उनमे
हम अपनी सेवा, समर्पण, त्याग
और सद्कर्मों को देखे
फिर जलाए सद्भावों के दीप
इन दीपों की रोशनी से
जगमग करे स्वयं को भी
और दूसरों को भी।
और मनाएं अपना जन्मदिन।