Hindi Quote in Shayri by Manoj kumar shukla

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सभी मित्रों के सामने प्रस्तुत है मेरी एक नई सजल सादर समीक्षा हेतु 🙏🙏🙏🙏
सजल

रोती आँखें सबको गम है।
लूट रहे उनमें दमखम है।।

अट्टहास वायरस है करता,
सबकी आँखों में डर-सम है।

आक्सीजन की नहीं व्यवस्था,
देख सिलेंडर में अब बम है।

धूम मची है नक्कालों की,
उखड़ी साँसें निकला दम है।

बन सौदागर खड़े हुए अब,
कोई रहा नहीं हमदम है ।

लाशों का अंबार लग रहा,
मानवता की आँखें नम है ।

जगह जगह दिखती हैं पंक्ति,
वैक्सीन की डोजें कम है।

मनोज कुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Shayri by Manoj kumar shukla : 111708409
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now