नूरानी चेहरा तेरा तू लगती हसीन है।
काली काली जुल्फें लिपस्टिक रंगीन है।
गालों पर छाई है सूरज की लालिमा।
निगाहें नशीली और आंखे मरीन हैं।
बिंदियां चमकती तेरे माथे पर जगमग
पल्लू का रंग गहरा चुनर बेहतरीन है।
लाखों दीवाने तेरे मेरे शहर में हैं।
क़ातिल अदा है तेरी चाल नमकीन है।
तुझसे शिकायत करूँ या मुहब्बत
मुझको पता है सज़ा कितनीं संगीन है।