दोस्त जरूरी होता है
*तेजकरण जैन, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
दोस्त का कोई निर्धारित पैमाना नहीं, दोस्त जात पात, ऊंच-नीच, रंग भेद की भावना से अलग होता है. आज के इस युग में स्वार्थ भाव इतना बढ़ गया है कि दोस्त के लिए भी अब यह देखा परखा जाने लगा है. दोस्ती लिंग एवं उम्र भेद से हमेशा अलग रही है और नवीन युग की नयी पीढ़ी में इसका रूप और बदल गया है. एकमात्र दोस्त ही ऐसा होता है जिससे हम अपनी हर वह बात कह सकते हैं जो हमारे मन में एक परेशानी या घुटन लिए घूमती रहती है किंतु दोस्त जिसमें मैं और तू का भेद और अहंकार की छाया नहीं हो. इस युग में ऐसे दोस्त का मिलना कठिन ही नहीं अपितु असंभव है. सभी कहते हैं कि जीवन में एक दोस्त का होना जरूरी होता है किंतु ऐसे दोस्त का मिलना निसंदेह हमारे भाग्य का विषय है. एक दोस्त जरूरी होता है जीवन मे उसका मिलना भी जरूरी होता है. जो हमारे विरुद्ध जाकर भी हमें सत्य का सुंदर हितकारी मार्ग दिखा सके, जीवन मे ऐसे एक दोस्त ज़रूरी होता है. ऐसा दोस्त जिसने भी पाया है वह निसंदेह भाग्यशाली है