Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

लाचारी बीमारी
*************
ये कैसी लाचारी है
जो जीना चाहते हैं
वे भी लाचार हैं
क्योंकि उनकी भी
मजबूरियां हैं,
वे भी डरते हैं
डर डर कर जीते है।
अपने परिवार की खातिर
बहुत कुछ सहते,
परंतु बहुत बार उसी परिवार को
बड़ी मुसीबत ,गहरे जख्म दे
दुनियां छोड़ जाते।
गरीब की ये कैसी लाचारी है,
जिंदगी तो उनको भी प्यारी है पर
उससे अधिक उधारी है,
उनके लिए ये सबसे बड़ी बीमारी है
जिंदगी पर भारी है।
∆ सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
© मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111698531
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now