🇮🇳जलवा हिन्द कि सेना का🇮🇳
भारतीय सेना से अब तक जो भी टकराया है
जीत ना पाया हमसे वह मुंह के बल की खाया है
सरहद पर हमारी जिसने अब तक मुंह उठाया है
हस्र हुआ उनका ऐसा कोई पहचान न पाया है।
उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम तक सेना का साया है
कहीं हुई है जंग वहां हमने तिरंगा लहराया है
है चौकसी सीमा पर परिंदा भी घुस ना पाया है
वीरों की ललकार के आगे क्षणभर रुक ना पाया है
ईट का जवाब पत्थर से देखकर यह दर्शाया है
ऐसी मौत मिली उनको ना जन्म दोबारा पाया है
देश की रक्षा में जिसने अपना कदम अड़ाया है
हुआ हस्र ऐसा उसका फिर भारत मां चिल्लाया है।
है जिम्मेदार सुरक्षा का वह जो जन्म हिन्द पाया है
हिन्द की रक्षा के लिए वीरों ने लहू बहाया है
झूल गए फांसी पर हंसते हंसकर गर्दन कटाया है
है आभारी उनके हम जिन्होंने हिंद बचाया है।
🇮🇳जय हिन्द🇮🇳
⚔️🇮🇳 vp àrmy ⚔️🇮🇳