Hindi Quote in Poem by Shubham Rawat

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुनहरे खेतों के बीच से होकर जब वह गुजरती है
कमर में अपने दराती, सर में घास की गढ़ोई लेकर
वह खेतों में बैलों के साथ हल लगाता हैं
पानी की बोतल लेकर जब उनकी बेटी आती है
सर में एक बाल्टी पानी बैलों के लिए भी लाती हैं
पानी पीता है बाप, पानी पीते हैं बैल
बेटी मुस्कुराती है।
जाते-जाते कहती है, "खाना खाने आ जाओ बाबू!"
पिता बैलों को चरने के लिए खोल कर खाना खाने चला जाता है
जब फसल खेतों पर लहरा रही होती हैं
खुशबू उसकी हवा में घूलती हैं
वह फसल जब पक कर पेट में जाती हैं
तब भूख मिटती हैं

Hindi Poem by Shubham Rawat : 111670590
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now