Hindi Quote in Blog by Sweety Sharma

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आजतक एक बात समझ नहीं आई
आखिर समझदार है कोन
वो जो हमें हमारे बैंक अकाउंट पर हमें जज करता है ?

या
वो जो हम किस गाड़ी से उसके पास जा रहे है , और इससे उसकी शान कितनी बड़ेगी ?

या
वो जो दोस्त भी ये सोचकर बनाता है कि ये आगे काम आएगा या नहीं ?

या
वो जो बाते तो बड़ी बड़ी करता है पर सिर्फ दूसरो को सुनाने के लिए ।

या
वो जो हर मुसीबत में साथ खड़े होने का सिर्फ दिखावा करता है और असलियत में हमारी ज़िंदगी के गम , उनके जीने की वजह है ।

या
वो जो वादे तो बहुत करता है , पर सिर्फ उस समय खुश करने के लिए , निभाने के लिए नहीं ।

या
वो जो बाते तो बहुत मीठी करता है और इतनी मीठी की डायबिटीज़ ही हो जाए ।

या
वो जिसके शब्दो से प्यार कि बरसात हो , और उसी बरसात के बाद हुए कीचड़ को , किसी और के सामने हमारे लिए ही इस्तेमाल किया जाए ।

समझ ही नहीं आता
आखिर समझदार है कौन !!!!

Hindi Blog by Sweety Sharma : 111652814
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now