Hindi Quote in Quotes by Sawar Mal Patwari

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*स्पर्द्धा , प्रतियोगिता और होड शब्द एक दूसरे के पर्यावाची हैं । इनके आंतरिक भाव लगभग एक जैसे हैं* । जब हम कोई भी कार्य करते हैं तो हमारे मन में यह विचार आया करते हैं कि मैं जो भी कार्य करुं वह इतना अच्छा करुं कि मेरी कोई बराबरी न कर सके । मैं किसी प्रतियोगिता में शामिल होता हूं तो प्रथम स्थान हासिल करुं । ठीक इसके विपरीत जो हमसे स्पर्द्धा कर रहा होता है वह भी ऐसा ही सोचता है कि मैं पूरी ताकत लगाकर इस प्रतियोगिता को जीत लूंगा । *हमारे मन में जब स्पर्द्धा करने का भाव जग जाता है तो हम एक अजीबो गरीब उत्साह से भर जाते हैं । स्पर्द्धा का भाव सदैव नेक कार्यों के लिए किया जाना चाहिए । जब भी कोई देश सेवा , समाज सेवा और जनहित के लिए कोई कार्य कर रहा हो उससे आगे निकल जाने की अभिलाषा रखनी चाहिए , अपने साथ सहयोग करने वालों से कभी भी इर्ष्या का भाव नहीं रखना चाहिए* ।
" सुप्रभात जी "
।। जय सियाराम जी।।

Hindi Quotes by Sawar Mal Patwari : 111612262
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now