# विषय .दोस्ती ।
# कविता ।
जीवन में दोस्ती ,कर के तो देखो ।
दोस्त को अपना ,बना कर के तो देखो ।।
उसके बिना दिल ,कितना रोता है ।
उसके साथ दिल ,कितना खिलखिलता है ।।
सच्चे मित्र को ,आँखों में बसा कर तो देखो ।
विरान सी जिदंगी में ,आशा के फूल भर देता ।।
चहकती जिदंगी में ,नये सितारे खिला देता ।
समय को अपने साथ ,पल में गुजार देता ।।
सुख दुःख में हमेशा ,अपना सहारा दे देता ।
दोस्त तो दिलबर ,कि तरह जीवन महका देता ।।
कुछ दोस्त भुलाने ,पर भी बहुत याद आते ।
कुछ दोस्त दूर जाने ,पर भी बहुत रुला जाते ।।
जीवन तो दोस्तो ,बिना वीरान सा ही होता ।
दोस्ती की चादर ,जरा ओठ कर तो देखो ।।
https://www.instagram.com/p/CHRknzOhuAy/?igshid=1gmhxbxg35xw6