इश्क भी हमने अनोखा कर लिया
बिना देखे तुमसे प्यार कर लिया
तुमने कुछ कहा,हमने एतबार कर लिया
दिल से तुम्हें चाहा अपनी धड़कन बना लिया
बिन देखे ही मैंने तेरा दीदार कर लिया...…..
आँखों ही आँखों में प्यार का इजहार कर लिया
दीवानगी का आलम न पूछो अब दिलबर
तेरे अक्स को ही अपने नाम कर लिया
दिल ने की फ़रियाद तुझसे मिलने की
महसूस तुझे हमने दिन रात कर लिया....
ना तुमने कुछ कहा ना हमने कुछ कहा
आँखों ही आँखों में तेरा एहसास कर लिया
इश्क भी हमने ये क्या अनोखा कर लिया
बिना जाने समझे तुझसे प्यार कर लिया
आशा का डीप जलाकर बुझा मत देना
इकलौता दिल अपना तेरे नाम कर दिया ।।