Hindi Quote in Blog by Roopanjali singh parmar

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुबह और शाम में बहुत फ़र्क़ होता है। मगर यह फ़र्क़ हर एक को नज़र नहीं आता। यह फ़र्क़ केवल उदास इंसान ही समझ सकते हैं।
किसी उदास इंसान के लिए सुबह भी उदास होती है। उसमें उसे कुछ नया नहीं दिखता केवल उदासी दिखती है। यह उदासी वैसी ही होती है जैसी उदासी किसी खिलौने के ना मिलने पर बच्चे के चेहरे पर होती है।
ऐसे इंसान के लिए शाम वरदान बनती है। जैसे-जैसे अंधेरा घिरता है उदास इंसान उदासी जीने लगता है। उसके लिए हर एक भावना या दर्द का छिपाव करना आसान हो जाता है।
..
मुझे अंधेरा पसन्द है क्योंकि इस अंधेरे में मुझे मैं तो दिखाई देती हूँ लोग नहीं दिखते। हाँ! मगर, इस अंधेरे में मुझे लोग सुनाई देते हैं, जिनमें मैं खुद को अनसुना कर देती हूँ और उदास इंसान यही चाहता है.. खुद को अनसुना करना।
💔
#रूपकीबातें #roopkibaatein #roopanjalisinghparmar #roop

Hindi Blog by Roopanjali singh parmar : 111595284
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now